नयी दिल्ली , मार्च 20 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता एवं राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के कार्यालय को सील किए जाने की कड़े शब्दों में आलोचना की और इस कार्रवाई को प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया।
एक बयान में श्री कुमार ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के दौरान पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई और कर्मचारियों को अपना सामान तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या इसमें कानूनी और प्रक्रियात्मक मानदंडों का पालन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित