भवाली , अप्रैल 11 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भवाली सैनिटोरियम के पास शनिवार सुबह दो कारों में टक्कर होने के बाद एक कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति रानीखेत के रहने वाला दीपक है। बताया जा रहा है कि पर्यटक कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहे थे।
वहीं सूचना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा जहां से घायल दीपक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित