बारां , अप्रैल 22 -- पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत भवानीमंडी और बारां रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को नए ठहराव दिए हैं।
रेल प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों को लंबी दूरी की सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बुधवार को बताया कि 26 अप्रैल से गरबा एक्सप्रेस एवं हमसफर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव बारां और भवानीमंडी स्टेशनों पर शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को अब बिना ट्रेन बदले प्रमुख महानगरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि रेलवे के इस निर्णय से बारां, झालावाड़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। अब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए कोटा या अन्य बड़े जंक्शनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित