पटना, मार्च 18 -- बिहार भवन निर्माण विभाग की कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिये बुधवार को विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ राजस्तरीय समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित गृह (कारा) विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, खेल विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग सहित 19 विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, मुख्य अभियंता, निदेशक अनुश्रवण, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता तथा प्रशासी विभागों के नोडल पदाधिकारियों सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत भवन निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा से की गई। विकास भवन, मुख्य सचिवालय में अग्निशमन अधिष्ठापन, सरकारी कार्यालय के लिये संयुक्त भवन, शास्त्रीनगर में योग सेंटर, निरीक्षण भवन का निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

अभियंताओं को लंबित योजनाओं को समयबद्धता से पूर्ण करने का निदेश दिया गया। सरकारी भवनों के अनुश्रवण एवं मेंटेनेंस सुनिश्चित करने लिये अभियंताओं को निदेश दिया गया, जिससे भवनों की सुरक्षा एवं रखरखाव समुचित रूप से हो सके।इसके बाद प्रशासी विभागों की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने, कार्य योजना के अनुसार पीछे चल रही योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिये गहन समीक्षा की गई। एक महीने में योजनाओं के कार्य में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित