नयी दिल्ली , अक्टूबर 14 -- ारत के पर्वतारोहण इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आंध्र प्रदेश के कर्नूल के रहने वाले 36 वर्षीय पर्वतारोही भरथ थम्मिनेनी ने दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची नौ चोटियों पर चढ़ाई कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। सोमवार सुबह चीन के समयानुसार 6:55 बजे भरथ ने चो ओयू (8,188 मीटर) - जो विश्व की छठी सबसे ऊंची चोटी है - के शिखर पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की है।
भरथ थम्मिनेनी भारत की अग्रणी पर्वतारोहण संस्था बूट्स एंड क्रेम्पोंस के संस्थापक हैं। उन्होंने अब तक दुनिया की 14 "एट थाउज़ेंडर" (8,000 मीटर से ऊंची) पर्वत चोटियों में से नौ पर सफलता प्राप्त की है। नेपाल की संस्था क्लीम्बलाया के सहयोग से यह चढ़ाई उन्होंने स्व-समर्थित अभियान के रूप में पूरी की है जिसकी सफलता के साथ वे भारत के सबसे सफल उच्च-ऊंचाई पर्वतारोहियों में शुमार हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित