भरतपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान के भरतपुर संभाग में रविवार को भगवान देवनारायण का 1114वां जन्मोत्सव उत्साहपूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर संभाग के गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों में भगवान देवनारायण के संदेशों से ओतप्रोत शोभायात्राएं निकाली गईं जिनमें बड़ी संख्या में समाज के स्त्री पुरुषों के साथ सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्राओं का सर्वसमाज की तरफ से जगह जगह स्वागत सत्कार भी किया गया।

संभाग के डीग जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के मुख्य बाजारों से विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में डीजे, बैंड और ढोल-नगाड़ों के साथ लोग भगवान देवनारायण के भजनों पर नाचते हुए नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित