भरतपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर संभाग के सभी सरकारी कार्यालयों में भी दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया गया। संभाग मुख्यालय भरतपुर के कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पण करके रामधुनी एवं गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता का नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) घनश्याम शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक स्टाम्प मुनीदेव यादव, कोषाधिकारी डॉ लोकेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज सहित कलक्ट्रेट परिसर के सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित