भरतपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कई स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर उल्लास और गरिमा के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग मुख्यालय भरतपुर के अंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री चौधरी ने बाबा साहेब के विचारों को वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक बताया।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम शहरवासियों को भारतीय संविधान की रक्षा और पालन की शपथ दिलाने के साथ आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित