भरतपुर , जनवरी 27 -- राजस्थान में भरतपुर में सेना के अति संवेदनशील हथियार डिपो के ऊपर आसमान में करीब एक हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ते छह संदिग्ध ड्रोन देखे गये।
सेना के जवानों ने इन ड्रोन का पीछा करने की कोशिश की तो देखते ही देखते ड्रोन गायब हो गए। सेवर थाना क्षेत्र स्थित हथियार डिपो के ऊपर आसमान में हुई इस हरकत के बारे में पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 25 जनवरी की रात करीब 10 बजे ड्रोन उड़ने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सेना के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस के उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित