भरतपुर , जनवरी 12 -- राजस्थान में डीग के गोवर्धन मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोवर्धन से डीग लौट रहे ई-रिक्शा चालक सुरेश (45) तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और सुरेश को डीग अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित