भरतपुर , दिसम्बर 28 -- राजस्थान में भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में अलीपुर गांव में रविवार को खनन माफियाओं द्वारा किये गये विस्फोट से पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गयी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ों में किए विस्फोट से धरती कांप उठी। लोगों को भूकंप आने की आशंका हुई। धमाके के बाद आसमान में करीब 100 मीटर तक की ऊंचाई के धूल के गुबार आकाश में उठते देखे गये। इससे 10 से अधिक गांवों में दहशत फैल गयी। लोग पहाड़ की विपरीत दिशा में दौड़ते नजर आए।

घरों को छोड़ भागते ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी है, लेकिन कई घण्टे बाद भी पुलिस और प्रशासन ने कोई सुध नही ली है। ग्रामीणों का कहना है कि बे बुरी तरह से भयभीत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित