भरतपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान में भरतपुर जिले में 28 फरवरी को समारोहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके ब्रज होली महोत्सव मनाया जाएगा।

पर्यटन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 28 फरवरी को प्रस्तावित होली महोत्सव में शाम को शास्त्री पार्क में ब्रज अंचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

इसके अलावा दिन में खेलकूद, रस्साकसी, कबड्डी, दौड़, बैडमिंटन, खो-खो, चित्रकला, मेंहदी-रंगोली, नीबू चम्मच एवं बोरी दौड़, साफा बांधना एवं मूंछ प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित