भरतपुर , मार्च 04 -- राजस्थान में भरतपुर जिले में बुधवार को धुलंडी का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
संभाग मुख्यालय भरतपुर जिला सुबह से ही रंग-गुलाल से सराबोर नजर आया। चन्द्रग्रहण के चलते मंगलवार को लोगों ने रंगोत्सव नहीं मनाया था, लेकिन बुधवार को सड़कों पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ होली खेलती दिखीं। प्रशासन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। मंगलवार को राजस्थान बोर्ड़ की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं होने के कारण विद्यार्थियों के लिए दिन खासा महत्वपूर्ण रहा। एक तरफ जहां शहर में होली का उल्लास दिखा वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की कतारें नजर आई। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित