भरतपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में 33 कार्मिक बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए।

जिला प्रशासन के एक विशेष जाँच दल की इस कार्यवाही में कोषाधिकारी कार्यालय, भू-प्रबन्ध अधिकारी और सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालयों में भारी लापरवाही सामने आई। प्रशासनिकसूत्रों ने बताया कि कोषाधिकारी कार्यालय में 16, भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालय में आठ और सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी कार्यालय में नौ कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। निरीक्षण दल के प्रभारी ने इस अनुशासनहीनता पर कड़ी नाराजगी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित