भरतपुर, 08 (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाने से रविवार देर रात संतरी को चकमा देकर एक बदमाश फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कल शाम जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने बदमाश रामोतार उर्फ काडू बैरवा (32) निवासी खेडा वाड, थाना सदर, गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर को सेवर थाना पुलिस के हवाले किया था।
सेवर थाने के हवालात में बंद बदमाश को रात्रि करीब पौने दो बजे शौच के लिये हवालात से बाहर लाया गया। इसी दौरान वह संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
फरार बदमाश को आठ अक्टूबर को एक महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित