भरतपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान में धौलपुर-भरतपुर चंबल लाइन में रिसाव के कारण पिछले एक सप्ताह से ठप भरतपुर एवं डीग जिले के करीब 30 लाख उपभोक्ताओं को सोमवार से नियमित जलआपूर्ति शुरू कर दी जायेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि सोमवार से भरतपुर शहर में निर्धारित समय पर निर्बाध पेयजल जल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि चंबल परियोजना के रिसाव की मरम्मत कार्य के पूरा हो जाने के बाद चम्बल नदी से जल आपूर्ति रविवार 15 फरवरी को पुनः प्रारम्भ कर दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि इसके फलस्वरूप रूपवास एवं भरतपुर में पर्याप्त जल भंडारण उपलब्ध है और चम्बल स्रोत से निरंतर जल आपूर्ति के बाद अब स्थिति पूर्णतः सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित