कैमूर , जनवरी 23 -- बिहार में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुये 3.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप राय, पिता देवनारायण राय, निवासी ग्राम तुर्की, थाना कुदरा, जिला कैमूर के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पास से 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद अभियुक्त को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित