भदोही , नवंबर 28 -- उत्तर प्रदेश में भदोही सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम साफ रहने के कारण किसान कृषि कार्य आसानी से संपादित हो सकेंगे।
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र बेजवां से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क और साफ बने रहने के प्रबल आसार हैं। हवाओं की दिशा भी मुख्यतः पछुआ दर्ज किए जाने के संभावना अभी भी है। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी, तराई वाले क्षेत्रों में घने कोहरे के भी आसार हैं।
अतः इसका कुछ हद तक प्रभाव भदोही जनपद में सामान्य कोहरे तथा कम तापमान के रूप में देखा जा सकता है। जनपद में हवा की गति शांत अवस्था में देखे जाने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित