भदोही , दिसंबर 28 -- उत्तर रेलवे के वाराणसी-जंघई रेलखंड पर कंधिया रेलवे क्रासिंग के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई ।
जीआरपी के सूत्रों ने बताया कि रेल खंड स्थित कंधिया फाटक के पूर्वी तरफ दोपहर में वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र के धवकलगंज निवासी राजू गुप्ता (35) के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक मुंबई में रहकर अपनी रोजी रोटी चलाता था । एक सप्ताह पूर्व ही वह घर आया था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित