भदोही , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में "ऑपरेशन क्लीन" के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब का शुक्रवार को विनष्टीकरण किया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले के तीन थानों में दर्ज कुल 142 मुकदमों से संबंधित 33,623 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 68 लाख 11 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार थाना औराई में दर्ज एक मामले से 6,957 लीटर, थाना गोपीगंज में 121 मामलों से 26,482 लीटर तथा थाना ज्ञानपुर में 20 मामलों से 184 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस प्रकार तीनों थानों में दर्ज कुल 142 अभियोगों से संबंधित 33,623 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित