भदोही , जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार की अर्धरात्रि में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर जब्त किया।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के कैयरमऊ में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की अर्ध रात्रि में अवैध खनन की सूचना मिलने पर राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते हुए 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। सभी वाहन बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित