जयपुर , मार्च 18 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान दिवस के अवसर पर गुुरुवार को प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधाओं की विशेष सौगात देंगे और इस दौरान नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस अवसर पर श्री शर्मा अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर राज्य पथ परिवहन निगम की नवीन बसों को हरी झंडी दिखायेंगे। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों तथा 28 एसी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इन बसों के शामिल होने से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नयी बसों की वृद्धि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित