जयपुर , मार्च 16 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को आयोजित 'राजस्थान युवा शक्ति दिवस' के आयोजन में युवाओं को समर्पित 485 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की संस्थाओं आरसीएटी, आरकेसीएल, आरएसएलडीसी से एआई कोर्स, वेब डिजाइनिंग जैसी विधाओं में प्रशिक्षित 9 हजार 432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार 403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप का एक हजार 145 लाख रुपये का फंड वितरित किया जाएगा वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्रथम लाभार्थी को चेक भी सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा युवाओ पर आधारित लघु फिल्म 'युवाओं का उत्थान' का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित