जयपुर , जनवरी 21 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान डिस्कॉम को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डिस्कॉम्स के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी हैं।
दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में राजस्थान डिस्कॉम्स को केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने पीएम कुसुम योजना के कम्पोनेन्ट-सी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया और राजस्थान डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने बुधवार शाम यह अवार्ड मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों को सौर ऊर्जा और सोलर पंप से सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस उपलब्धि से वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने के हमारे संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित