जयपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा स्थापना दिवस पर सोमवार सुबह जयपुर में यहां भाजपा मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं अन्य मंत्री, सांसद मंजू शर्मा तथा पार्टी विधायक एवं पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित