जयपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अबूझ सावा अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारी सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है ओर यह तिथि नये कार्यों की शुरुआत और मांगलिक आयोजनों के लिए अत्यंत शुभ और पुण्य फलदायी है।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रगतिशील और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
इस मौके उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि उन्हें समाज में व्याप्त बाल-विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित