जयपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी हैं।
श्री शर्मा ने टीम इंडिया की इस जीत पर कहा कि टी-20 विश्व कप 2026 में आज टीम इंडिया ने सिर्फ मैच नहीं जीता, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास और दिल भी जीत लिया।
उन्होंने कहा कि मैंच में इनकी हर गेंद में जुनून, हर रन में आत्मविश्वास और हर पल में भारत की शान झलकती रही। यह विजय नई ऊर्जा, नए उत्साह का उदाहरण है। उन्होंने आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं साथ ही सभी देशवासियों को इस शानदार जीत की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित