जयपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जोधपुर जिले के ग्राम मांडियाई खुर्द में ओसियां विधायक भैराराम सियोल के पिता चौधरी भगवानाराम सियोल एवं माता बगतु देवी की मूर्ति का अनावरण किया।

श्री शर्मा ने इस उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह में ओसियां विधानसभा क्षेत्र में 416 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया और "ओसियां विकास दर्शन" पुस्तिका का विमोचन भी किय।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद संतों का अभिनंदन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद पीपी चौधरी, सांसद राजेंद्र गहलोत, राज्य मंत्री केके विश्नोई, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत विश्नोई, विधायक भैराराम सियोल, पब्बाराम विश्नोई, देवेंद्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित