जयपुर , अप्रैल् 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के लोगो का अनावरण एवं ब्रोशर का विमोचन किया।

श्री शर्मा ने ग्राम के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में भाग लिया और 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाले ग्राम के लोगो का अनावरण एवं ब्रोशर का विमोचन किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित