जयपुर , मई 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने नई दिल्ली में इन दोनों केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने राजस्थान की विभिन्न पेयजल, सिंचाई एवं ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित