जयपुर , जनवरी 31 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यहां राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण और स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए न्याय सुनिश्चित वकीलों के समर्पण की सराहना की।
श्री शर्मा ने कहा कि इस बार एसोसिएशन ने अपना बहुमूल्य समय न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित किया है। साढ़े तीन हजार से अधिक अधिवक्ताओं की यह संस्था शक्ति और एकता का प्रमाण है। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय की अंडरग्राउंड वाहन पार्किंग का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित