जयपुर , मार्च 17 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नारी शक्ति की जीवंत मिसाल एवं अंतरिक्ष की गहराइयों तक भारत का नाम पहुंचाने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर मंगलवार को उन्हें नमन किया।

श्री शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को नमन किया। उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर भी श्री पर्रिकर को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सादगी, बेदाग छवि और अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा से उन्होंने भारतीय राजनीति में शुचिता के नए मानक स्थापित किए। राष्ट्र सर्वोपरि के उनके संकल्प और गोवा के विकास के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित