जयपुर , मार्च 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) तथा राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की है।

श्री शर्मा ने कहा कि चैत्र नवरात्र मातृ शक्ति की आराधना का पर्व है। देवी दुर्गा के नौ रूप मातृ शक्ति की विविधता और महत्ता को दर्शाते हैं। यह पर्व हमें आत्मशुद्धि तथा संयमित जीवन जीने की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने तथा प्रदेश और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित