अजमेर , दिसम्बर 26 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनूद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स के अवसर पर अजमेर दरगाह में शुक्रवार को चादर पेश की गई।
भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने दरगाह में चादर पेश की और बुलन्द दरवाजे से मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस मौके सैयद अफसान चिश्ती ने जियारत और चादर पेश कराई। इस मौके राजस्थान में अमन जैन एवं भाईचारे के लिए दुआ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित