जयपुर , मार्च 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे की कुशलक्षेम पूछी।

श्री शर्मा ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर श्री बागडे से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान श्री शर्मा ने चिकित्सकों से राज्यपाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और राज्यपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री देवनानी भी अस्पताल पहुंचे और श्री बागडे से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री देवनानी ने राज्यपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मंगलवार रात को ही हुए श्री देवनानी के पुस्तक विमोचन समारोह में राज्यपाल के आने का कार्यक्रम था लेकिन दोपहर को अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित