जयपुर , मार्च 08 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विभिन्न नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को जन्म दिन की बधाई दी है।
श्री शर्मा ने श्रीमती राजे को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित