अमृतसर , जनवरी 16 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रो सरचंद सिंह ख्याला ने शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानीकुलदीप सिंह गड़गज्ज से मांग की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री अकाल तख़्त साहिब के सचिवालय में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधोंमें कथित अनियमितताओं और खामियों से संबंधित जो शिकायतें सौंपी गयी हैं, उन्हें तुरंत सार्वजनिक किया जाये।
प्रो ख्याला ने कहा कि गुरु के गोलक से जुड़े बयान के मामले में तलब किये जाने के बाद मुख्यमंत्री मान द्वारा 25-30 हज़ार शिकायतों का एक पुलिंदा श्री अकाल तख़्त साहिब के सचिवालय में ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को सौंपना कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि यह शिरोमणि कमेटी की कार्यप्रणालीऔर संभावित घोटालों से जुड़ा एक गंभीर विषय है, जिसकी सच्चाई सिख संगत के सामने आना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन सबूतों को सार्वजनिककरना इसलिए भी आवश्यक है ताकि सिख संगत स्वयं यह तय कर सके कि वास्तव में गुरु के गोलक का दुरुपयोग हो रहा है या फिर यह पूरा मामलासिख संस्थाओं को बदनाम करने और सिख भावनाओं से खिलवाड़ करने के लिए रचा गया एक राजनीतिक ड्रामा है।
प्रो. ख्याला ने स्पष्ट किया कि यदि ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा ये सबूत संगत के सामने प्रस्तुत नहीं किये जाते, तो यह माना जाएगा कि शिरोमणि कमेटी के घोटालों पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री की नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि वे सभी दस्तावेज़ और शिकायतें स्वयं सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि यह मांग इसलिए भी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि बंगा के पास राजा नाभ कमल मुजारा से जुड़े एक गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 169 पावन स्वरूपों के मिलने के मामले में भी वास्तविकता कुछ और ही सामने आई, जिससे सरकार की भूमिका को लेकर सिखसंगत के मन में गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित