पौड़ी, फरवरी 23 -- त्तराखंड में पौडी के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास विभाग की मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की हुई। बैठक में रोजगार सृजन, स्वरोजगार, विभागीय समन्वय और लंबित कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने आज खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करें उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सारा योजना के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर वित्तीय एवं भौतिक प्रगति लाने को कहा।
उन्होंने मनरेगा और अन्य विभागों के कन्वर्जेंस के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगारपरक कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल ऋण स्वीकृत एवं वितरित कर उनके व्यवसाय शुरू कराने, रेशम एवं डेरी योजनाओं में विभागीय तालमेल बढ़ाने तथा कृषि, उद्यान और पशुपालन विभागों के साथ ब्लॉक स्तर पर समन्वय बैठक कर ठोस कार्ययोजना लागू करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित