वडोदरा , जनवरी 27 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के वडोदरा मंडल के सूरत वडोदरा सेक्शन में स्थित कोसंबा स्टेशन पर ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि कोसंबा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा।इस ब्लॉक के कारण 28 जनवरी बुधवार को कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस दिन जो ट्रेन रद्द रहेंगी, उन्होंने ट्रेन संख्या 59049 वलसाड - वडोदरा पैसेंजर ट्रेन, ट्रेन संख्या 59050 वडोदरा - वलसाड पैसेंजर ट्रेन और ट्रेन संख्या 69150 भरूच - सूरत मेमू ट्रेन शामिल है।
वहीं, ट्रेन संख्या 19101 विरार - भरूच एक्सप्रेस ट्रेन सूरत तक चलेगी तथा सूरत -भरूच के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।रेल यात्रियों से निवेदन किया गया है कि उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित