बेंगलुरु , अप्रैल 06 -- वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस, टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026 के प्रमोटर, प्रोकैम इंटरनेशनल ने सोमवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दो बार की विश्व चैंपियन ब्लैंका व्लासिक को 26 अप्रैल को होने वाले के आगामी संस्करण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा का एंबेसडर नियुक्त किया है।
एथलेटिक्स के इतिहास की सबसे कामयाब हाई जंपर्स में से एक, व्लासिक को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और सबसे ऊंचे स्तर पर मिली सफलता के लिए जाना जाता है। उन्होंने बीजिंग 2008 ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता और उसके बाद रियो 2016 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। वह कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं।
उनका निजी सर्वश्रेष्ठ 2.08 मीटर है, जो उन्होंने 2009 में हासिल किया था। यह अभी भी क्रोएशिया का नेशनल रिकॉर्ड है और महिलाओं की हाई जंप के इतिहास में तीसरी सबसे ऊंची छलांग है।
इस स्पर्धा से अपने जुड़ाव को लेकर व्लासिक ने कहा कि उन्हें इस दौड़ के 18वें एडिशन का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी स्पर्धा से जुड़ना, जो दौड़ने के जरिए हजारों लोगों को एक साथ लाता है, बहुत ही प्रेरणादायक और जोश भरने वाला अनुभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित