, Oct. 31 -- सिडनी, 31 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) ब्रिस्बेन के दक्षिण में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड की पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा कि आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया कि शुक्रवार को लगभग 1:20 बजे ब्रिस्बेन से 26 किलोमीटर दक्षिण में पार्क रिज के उपनगर में हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं।

एक 18 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया जबकि एक 20 वर्षीय महिला को चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों की हालत स्थिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित