यूनाइटेड किंगडम , नवंबर 04 -- ब्रिटेन में वर्ष 2024 में शरण लेने के लिये 1,08,000 आवेदन प्राप्त हुए, जो 1979 में रिकॉर्ड संख्या शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के हवाले से द टाइम्स अखबार ने यह जानकारी दी है।
रिपोर्टों के अनुसार 2024 में शरण प्राप्त करने वाले आवेदनों की संख्या 2023 की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। ओईसीडी के आंकड़ों के अनुसार प्रवासियों ने 2024 में ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने के 44,000 प्रयास किए, जिनमें से अधिकांश इंग्लिश चैनल पार करके आए थे। वर्ष 2023 में यह संख्या 37,000 थी।
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों से 10,000 से अधिक शरण आवेदन आए जबकि अफगानिस्तान और ईरान के नागरिकों से आठ -आठ हजार से अधिक आवेदन आए।
वर्ष 2021 के बाद से ब्रिटेन में प्रवासन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो मुख्य रूप से ब्रेक्सिट के बाद गैर-यूरोपीय संघ प्रवासियों की संख्या में वृद्धि के कारण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित