रियो डी जनेरियो , अप्रैल 06 -- ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के पूर्व मैनेजर डोरिवल जूनियर को खराब प्रदर्शन के बाद कोरिंथियंस के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया है।
रविवार देर रात जारी एक बयान में डोरिवल जूनियर को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद कोरिंथियंस ने कहा कि अंडर-20 टीम के कोच विलियम बतिस्ता अंतरिम आधार पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह घोषणा अपने घरेलू मैदान पर 1-0 की हार के बाद की गई। इस हार के बाद साओ पाउलो का यह क्लब 20 टीमों वाली ब्राजीलियन सीरी ए की अंक तालिका में 16वें स्थान पर खिसक गया है। क्लब ने 10 मैचों में केवल दो में जीत हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित