, Nov. 15 -- At least 6 killed in Rio de Janeiro party hall shootingरियो डी जेनेरियो, 15 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो स्थिति एक पार्टी हॉल में कथित प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी होनोरियो गुरगेल इलाके में हुई, जहां कथित तौर पर आपराधिक गिरोह कोमांडो वर्मेलो के सदस्य एक पार्टी कर रहे थे।
शुरुआती जांच के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी गिरोह टेरसीरो कोमांडो पुरो ने आयोजन स्थल पर धावा बोला, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई।
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने 28 अक्टूबर को रियो डी जेनेरियो में कोमांडो वर्मेलो के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी, जिसमें कम से कम 121 लोग मारे गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित