लखनऊ , नवंबर 14 -- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सचिवालय के बापू भवन स्थित डिस्पेंसरी में डिजिटल एक्स-रे मशीन, लेन्सोमीटर और रिफ्लेक्शन यूनिट सहित कई आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों को त्वरित और अधिक सटीक स्वास्थ्य सवाएँ प्राप्त होंगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों को उत्तम और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच की गति तेज होगी और रिपोर्ट अधिक स्पष्ट मिल सकेगी। नया उपकरण सेट-अप तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने कहा, "डिजिटल एक्स-रे और अन्य आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से सचिवालय कर्मियों के उपचार में सरलता और गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।"नवस्थापित लेन्सोमीटर व रिफ्लेक्शन यूनिट से नेत्र परीक्षण की क्षमता बढ़ेगी, जिससे सचिवालय के हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा प्रकोष्ठ को निर्देशित किया कि सभी उपकरणों का संचालन प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा किया जाए तथा कर्मचारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित हों। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों एवं सचिवालय कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित