भोपाल , फरवरी 04 -- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर असम से जंगली भैंसा मध्यप्रदेश लाने की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि असम से जंगली भैंसा लाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएंगी, जिससे प्रदेश के वनों में जैव-विविधता को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री यादव से आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने वन्य जीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित