बोकारो , फरवरी 17 -- झारखंड में बोकारो जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र बेरमो स्टेशन के पास दामोदर नदी पर बने पुल के नजदीक छह महिलाओ को एकत्रित देख स्थानीय लोगो ने उक्त महिलाओं को बच्चा चोर के संदेह पर महिलाओ के साथ मारपीट की गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि महिलाओ को बच्चा चोर समझ कर घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लग गयी। गांधी नगर थाना प्रभारी धनन्जय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदश से महिलाएं यहां इलाज के लिए आई थी। इसी दौरान लोगों ने महिलाओ को एकत्रित देख कर बच्चा चोर समझ बैठा और उनके साथ मारपीट कर दी गयी।
महिलाओ में विंदु देवी, माया देवी, माला देवी ,संजना देवी , निर्जना देवी, एवं कृति कुमारी शामिल है। सभी महिलाओं को पूछ ताछ के लिए थाना लाई गई है। सभी महिलाओं से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उक्त महिलाओ के निवास स्थान के क्षेत्र के थाना पुलिस से सम्पर्क करने पर सभी महिलाओ का नाम सही होने की पुष्टि की गई है । उन्होंने बताया इन महिलाओं पर बच्चा चोर का अफवाह फैलाया गया है । मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित