बोकारो , जनवरी 30 -- झारखंड में बोकारो सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के टीवी टॉवर के पास शुक्रवार की सुबह सुनसान झाड़ियों से बोकारो पुलिस ने एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बरामद महिला का शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला का सर बुरी तरह कुचला हुआ है। शव की स्तिथि देख ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के साथ दुराचार के बाद हत्या कर दी गई है, तथा सुनसान झाड़ियों में हत्यारों ने ठिकाना लगा दिया है। मृतक महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष के आसपास है।

घटना की सूचना पाकर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए। डॉग स्क्वाड की टीम सुराग तलाशने में जुट गई है।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि महिला की हत्या कर पहचान छुपाने के उद्वेश्य से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, तकनीकी एक्सपर्ट टीम की मदद ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित