बोकारो , फरवरी 09 -- झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस लंबे समय से फरार 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी में से एक ने अपनी पत्नी को ठगने व मारपीट के आरोप में और दूसरे ने दहेज प्रताड़ना व नग्न तस्वीर वायरल करने के मामलों में मामला दर्ज था।

पहले मामले में बालीडीह थाना के प्राथमिक अभियुक्त नीरज कुमार को 8 फरवरी को पटना से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता करुणा कुमारी (कुर्मीडीह स्टेशन रोड, बालीडीह) ने पति पर मारपीट, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना व रुपयों की ठगी का आरोप लगाया था। अभियुक्त करीब पांच वर्ष से गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे।

दूसरा मामला में महिला सिटी थाना के प्राथमिक अभियुक्त सैयद मोहम्मद अजीज (उम्र 32 वर्ष, पिता हसीब अहमद, मखदुमपुर, गौसिया मस्जिद के पास, बालीडीह) को ग्राम मखदुमपुर स्थित उनके घर से दबोचा गया। पीड़िता अरशी खानम ने दहेज के लिए शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना व नग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था।

भादवि 76/77/85/352/351(2)/351(3) बीएनएस, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम व 66ई/67/67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अनुसंधानकर्ता थाना प्रभारी पुनि नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुअनि अजय कुमार राय व बैजनाथ राउत ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त अजीज के पास से एक काला सैमसंग गैलेक्सी ए-55 स्मार्टफोन व एक नीला सैमसंग गैलेक्सी ए-12 स्मार्टफोन बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित