बोकारो , जनवरी 08 -- झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना पुलिस ने बोकारो के कुख्यात ठग पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे ठग पंकज कुमार त्रिपाठी रिटायर्ड शिक्षक अभय सिंह से 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले इस आरोपी पर पीड़ित ने करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित अभय सिंह ने बताया कि विगत 2010 में पंकज ने व्यवसायिक उपयोग के नाम पर उनसे 21 लाख रुपये लिए थे। लौटाने में टालमटोल करने पर 2011 में कोर्ट में समझौता हुआ, जिसमें साढ़े आठ लाख का चेक बाउंस हो गया।

कोर्ट ने आरोपी को मूल राशि समेत ब्याज लौटाने का आदेश दिया, लेकिन पंकज ने जिला कोर्ट से हाईकोर्ट तक अपील की। अंततः फर्जी दस्तावेज बनाकर 15 लाख लौटा दिए जाने का झूठ फैलाया, जिसके बाद पीड़ित ने फिर मुकदमा दर्ज कराई।

बीएस सिटी थाना प्रभारी जितेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पंकज लंबे समय से गठजोड़ कर बच रहा था।

पंकज कुमार त्रिपाठी (पिता स्व. विश्वनाथ त्रिपाठी, प्लॉट नं. 181, कोऑपरेटिव कॉलनी, बीएस सिटी) के खिलाफ भा द वि 420, 406, है467, 468, 323, 504 के अलावा इसके खिलाफ ठगी के कई आपराधिक मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित